Uttar Pradesh: सोशल मीडिया पर पुलवामा आतंकी हमले को लेकर खड़ा किया सवाल, 7 शिक्षक सस्पेंड

नई दिल्ली। जिस तरह से पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की उसपर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। पुलवामा आतंकी हमले पर सवाल खड़ा करने, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ करने और बालाकोट में एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वाले सात शिक्षकों सस्पेंड कर दिया गया है। इन लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

बीएसए सस्पेंड

बीएसए सस्पेंड

ना सिर्फ शिक्षकों बल्कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इन लोगों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। दरअसल 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है, इसी का हवाला देते हुए इन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यूपी बेसिक शिक्षा के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रभात कुमार ने बताया कि बीएसए को सस्पेंड करने से पहले पुख्ता जांच की गई थी।

सोशल मीडिया पर कमेंट

सोशल मीडिया पर कमेंट

प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें शिक्षको को सस्पेंड किए जाने की जानकारी नहीं है, संभव है कि संबंधित बीएसए ने इन शिक्षकों को सस्पेंड किया होगा। मुजफ्फरनगर के बीएसए दिनेश यादव को 21 फरवरी को स्पेशल सेक्रेटरी आनंद कुमार सिंह ने सस्पेंड किया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने 21 फरवरी को व्हाट्सएप के प्रोविंसियल एजूकेशन सर्विस ग्रुप में यादव ने पुलवामा आतंकी हमले पर सवाल खड़ा किया था और इसके पीछे षड़यंत्र की बात कही थी। यादव का कहना है कि मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था, मैंने किसी भी सर्विस नियम का उल्लंघन नहीं किया, मैंने प्रशासन को अपना जवाब दे दिया है।

हेडमास्टर सस्पेंड

हेडमास्टर सस्पेंड

बाराबंकी के बीएसए वीपी सिंह ने 27 फरवरी को प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। उनपर आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में पुलवामा आतंकी हमले पर सवाल खड़ा किया था। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनका सस्पेंशन गलत है, मैं अपना जवाब प्रशासन को दूंगा। सुल्तानपुर के बीएसएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने अमरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया उनपर आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में इमरान खान को सैल्यूट करते हुए शांति का मसीहा बताया था।

कई शिक्षक सस्पेंड

कई शिक्षक सस्पेंड

6 मार्च को रायबरेली के बीएसए पीएन सिंह ने रवींद्र कनौजिया को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की सफलता पर सवाल खड़ा किया था। वहीं मिर्जापुर के हेडमास्टर रवि शंकर को यहां के बीएसए प्रवीन तिवारी ने 22 फरवरी को सस्पेंड किया। यादव पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। आजमगढ़ के नंदजी यादव को बीएसए देवेंद्र पांडे ने 22 फरवरी को सस्पेंड कर दिया. उनपर आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

कोई तीर नहीं मार दिया

कोई तीर नहीं मार दिया

श्रावस्ती के सत्य प्रकाश वर्मा को बीएसए ओंकार राणा ने सस्पेंड किया, उन्हें जब छह महीने बाद सैलरी दी गई जिसके बाद उन्होंने कहा था कि कोई बडा़ तीर नहीं मार दिया है। रायबरेली के निरंकार शुक्ला को बीएसए पीएन सिंह ने 16 मार्च को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसके अलावा रायबरेली के राजेश शुक्ला, शाहजहांपुर के दिलीप सिंह यादव को सस्पेंड किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+