नोटबंदी: फीडबैक से पीएम मोदी उत्‍साहित, बोले-इससे पता चलता है देश का मूड

नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए देश भर से विमुद्रीकरण पर लोगों का फीडबैक सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलना शुरु हो गया है।

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए देश भर से विमुद्रीकरण पर लोगों का फीडबैक सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलना शुरु हो गया है। इस सर्वेक्षण में 92% लोगों ने माना कि इस कदम से काले धन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

narendra modi app

महज 30 घंटे में रिकॉर्ड 5 लाख लोगों ने लिया सर्वे में हिस्सा है। इस सर्वेक्षण में 90% लोगों ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया है। इस फीडबैक से उत्‍साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि इससे पता चलता है कि देश का मूड क्‍या है।

अब नोटबंदी के 14 दिन बाद पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप के जरिए इस फैसले पर लोगों से राय मांगी है। इन सवालों के जवाब नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके दिया जा सकता है। पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल ऐप के जरिए दस सवालों के जवाब देने के लिए कहा है।

देश में 8 नवंबर को विमुद्रीकरण को लेकर लिए फैसले के बाद सरकार जहां इसे 70 सालों में लिया गया सबसे ऐतिहासिक फैसला बता रही है। वहीं विपक्ष पीएम मोदी की इस योजना को लागू करने की तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। नोटबंदी के दौरान बैंकों में पैसा निकालने, जमा करने, पैसा न मिल पाने, इलाज न हो पाने, भगदड़ मचने से 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

लोग क्‍या दे रहे हैं फीडबैक, जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+