उन्नाव: घर पहुंचा उन्नाव रेप पीड़िता का शव, रात में ही अंतिम संस्कार की कोशिश में पुलिस
नई दिल्ली। उन्नाव की वीर बेटी लगभग 45 घंटे तक मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। 90 फीसदी झुलसने के बाद दम तोड़ चुकी दुष्कर्म पीड़ित का शव शनिवार रात को दिल्ली से उसके गांव पहुंचा। गांव में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात हैं। 65 घंटे बाद जब रेप पीड़िता का शव उसके घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन था। बृहस्पतिवार रात पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया था। बता दें कि शव पहुंचने के साथ ही इलाके में गहमागहमी बढ़ गई है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के मद्देनजर पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया
दिल्ली से पीड़िता का शव रात्र 9.10 बजे उन्नाव स्थित उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। भारी भीड़ के बीच फफकते हुए पीड़िता के भाई औऱ परिजनों ने जैसे ही एंबुलेंस से शव बाहर निकाला चीत्कार मच गई। मृतका के परिवार को जब उसका शव सौंपा गया, तो मौके पर सपा के एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदय राज यादव और पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे। बता दें कि, गैंगरेप पीड़िता को जमानत पर छूटे आरोपियों ने गुरुवार सुबह जिंदा जलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे पहले लखनऊ और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अंतिम संस्कार के लिए राजी करने की कोशिश में लगी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन परिवार को समझा-बुझाकर देर रात को ही अंतिम संस्कार के लिए राजी करने की कोशिश में लगा है। हालांकि पीड़िता के पिता का कहना है कि वह रविवार सुबह ही बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीतापुर, हरदोई और लखनऊ से पुलिस फोर्स को उन्नाव बुलाया गया है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया है। मीडिया को पीड़िता के घर से दूर रखे जाने की कोशिश चल रही है।
शुक्रवार रात पीड़िता की हुई थी मौत
आपको बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात दम तोड़ने वाली उन्नाव रेप पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार सुबह उन्नाव स्थित घर के लिए रवाना कर दिया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि पीड़िता की मौत अत्यधिक जलने की वजह से हुई है। गैंगरेप पीड़िता को जेल से जमानत पर छूटे आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर जला दिया था। इससे वह 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी।
भोपाल: कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर धरने पर बैठी प्रज्ञा ठाकुर
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications