PM पर कांग्रेस का तीखा हमला, योगी सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को करना चाहिए उपवास

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री अभी तक इस मामले में चुप हैं और उन्होंने इस पर कोई भी बयान नहीं दिया है। साथ ही कांग्रेस ने सेंगर की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी भाजपा को आड़े हाथो लिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर गंभीर नहीं हैं।

बलात्कार के खिलाफ भी मोदी रखें उपवास

बलात्कार के खिलाफ भी मोदी रखें उपवास

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बलात्कार के खिलाफ भी उपवास रखना चाहिए और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में योगी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराना चाहिए। आपको बता दें कि भाजपा आज देशभर में संसद की कार्रवाई नहीं चल पाने की वजह से उपवास कर रही है। जिसपर निशाना साधते हुए सिब्बल ने पीएम मोदी से बलात्कार के मुद्दे पर भी उपवास करने को कहा है।

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर सबसे अधिक शोषण

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर सबसे अधिक शोषण

कपिल सिब्बल ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2016 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिस महिला के साथ गैंगरेप किया गया है वह भाजपा विधायक का नाम इसलिए नहीं ले रही है क्योंकि उसे डर है। सिब्बल ने कहा कि अभी तक आरोपी विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है, हमे पूरा भरोसा है कि भाजपा सरकार उसे गिरफ्तार नहीं करेगी।

सीबीआई पर भी खड़े किए सवाल

सीबीआई पर भी खड़े किए सवाल

उन्नाव रेप मामले को सीबीआई को दिए जाने पर भी सिब्बल ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद सीबीआई अपनी रिपोर्ट दायर करेगी और कहेगी कि इस मामले में भाजपा विधायक की कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद कुछ लोग फिर से पीड़िता को धमकी देंगे। हम यह पूरे देश में होते हुए देख रहे हैं। गौरतलब है कि उन्नाव रेप मामले में योगी सरकार ने हाई कोर्ट में दायर रिपोर्ट में कहा है कि भाजपा विधायक के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Unnao Rape: कोर्ट में योगी सरकार ने कहा, विधायक के खिलाफ नहीं है सबूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+