भाजपा सांसद साक्षी महाराज का दावा- ये देश का आखिरी आम चुनाव, 2024 में नहीं होगा इलेक्शन

नई दिल्ली। उन्नाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव, देश का आखिरी आम चुनाव है। 2024 में चुनाव नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारे विश्व के नेता है। यही चुनाव है, सब उन्हें जिताने का काम करें। सांसद ने उन्नाव में आयोजित समर्पण निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही।

unnao pm sakshi maharaj says election election will not be held in 2024

साक्षी महाराज ने कहा, सारे देश में चर्चा है, मोदी हैं तो देश हैं, ऐसे में जो चुनाव होगा वो देश का चुनाव होगा। मैं संन्यासी हूं और कह रहा हूं कि ये चुनाव देश का आखिरी चुनाव है। इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा। केवल यही चुनाव है, ये चुनाव देश के नाम पर लड़ा जा रहा है।

साक्षी महाराज ने हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्नाव से उनको ही फिर से उम्मीदवार बनाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो देश और प्रदेश के करोड़ों कार्यकर्ता आहत होंगे, जिसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। पत्र में अपने संसदीय क्षेत्र का जातीय समीकरण बताते हुए उन्होंने अपने आप को सबसे बेहतर कैंडिडेट बताया है। उन्होंने कहा है कि जिले में पहले की ओबीसी का प्रतिनिधित्व काफी कम है, ऐसे में उनका टिकट ना काटा जाए। हालांकि उन्होंने बाद में साफ किया है कि अगर उनका टिकट कटता भी है तो वो पार्टी के खिलाफ नहीं जाएंगे और जो भी प्रत्याशी होगा, उसके पक्ष में प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+