भारत में नहीं जन्मे गुजरात के नए CM विजय रूपाणी, जानिए कुछ पर्सनल बातें
Recommended Video

अहमदाबाद। विजय रूपाणी आज दोबारा से गुजरात के सीएम बने हैं, तमाम माथा पच्ची के बाद अंत में भाजपा ने विजय रूपाणी के ही नाम पर मोहर लगाई। भाजपा ने एक बार फिर से अपने सादगी पसंद और स्वच्छ छवि वाले नेता पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि विजय रूपाणी ने मंगलवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, यूं तो रूपाणी का पूरा राजनीतिक सफर हर किसी को पता है लेकिन अभी भी कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

म्यांमार के रंगून शहर में
आपको जानकर हैरत होगी कि विजय रूपाणी का जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ है। जी हां, रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के रंगून शहर में हुआ था और वो चार साल की उम्र में इंडिया आए थे।

अंजलि के साथ प्रेम विवाह
सादगी पसंद विजय रूपाणी काफी खुले विचारधाराओं के व्यक्ति कहे जाते हैं, उन्होंने अंजलि के साथ प्रेम विवाह किया था, उनकी पत्नी बीजेपी की महिला विंग की जनरल सेक्रेटरी भी हैं।

विजय रूपाणी के दो बच्चे हैं....
विजय रूपाणी के दो बच्चे हैं, राधिका और रुषभ रूपाणी, बेटी राधिका इस वक्त लंदन में हैं, उनकी शादी नितिन मिश्रा से हुई है जो कि पेशे से सीए हैं, दोनों के एक संतान शौर्य है जबकि बेटा रुषभ रूपाणी मैकेनिकल इंजीनियर है।

इमरजेंसी के दौरान 11 महीने के लिए जेल
छात्र जीवन से विजय रूपाणी एक अलग सोच रखते थे, वो शांति प्रिय जरूर हैं लेकिन दम से अपनी बातें लोगों के सामने रखते हैं, मात्र 24 साल की उम्र में 1976 में वो इमरजेंसी के दौरान 11 महीने के लिए जेल भी जा चुके हैं।

बीए एलएलबी की पढ़ाई
रूपाणी ने बीए एलएलबी की पढ़ाई की है।उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में अपना करियर स्टार्ट किया था। विजय रूपानी ने 1971 में जनसंघ को ज्वाइन किया था।

अगस्त 2016
गौरतलब है कि अगस्त 2016 में आनंदीबेन के जाने के बाद वह सीएम बने थे। वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नजदीकी माने जाते हैं। जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रुपानी को शीर्ष पद देकर बीजेपी आलाकमान ने अल्पसंख्यकों में भी संदेश देने की कोशिश की है। रुपानी का सौराष्ट्र के इलाके में प्रभाव माना जाता है।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications