सावधान! भारत में इसी हफ्ते से आने वाली है कोरोना की लहर, नई रिपोर्ट ने किया अलर्ट
नई दिल्ली, 29 दिसंबर: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। तेजी से संक्रमित करने वाले ओमिक्रॉन की चपेट में अब देश के 22 राज्य आ चुके हैं। देश में 700 के करीब केस पहुंचने वाले हैं। ऐसे में जहां कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू फिर से लगा दिया है तो दूसरी तरफ आने वाले खतरे को भापते हुए दिल्ली सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच कोरोना को लेकर सामने आई एक नई रिपोर्ट ने खतरे की घंटी बजाई है, जिसके मुताबिक भारत आने वाले वक्त में कोरोना की लहर का सामना कर सकता है। क्योंकि नया वैरिएंट ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैलता है।
Recommended Video

कुछ वक्त के लिए होगी आने वाली लहर
देश में आने वाले कुछ दिन काफी संकट भरे हो सकते हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है। हालांकि यह कोरोना की लहर कुछ वक्त के लिए होगी, लेकिन यह बहुत तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। तेजी से संक्रमित करने वाला ओमिक्रॉन भारत में चिंता का सबब बन सकता है। यह इसलिए की देश की आबादी करीब 140 करोड़ है और अब ओमिक्रॉन के मामलों में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।

प्रोफेसर पॉल कट्टूमन ने किया अलर्ट
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन, जिन्होंने कोविड कोविड -19 इंडिया ट्रैकर विकसित किया है। उन्होंने अपने ईमेल में यह आशंका जाहिर करते हुए लिखा है कि भारत को दैनिक मामलों में विस्फोटक वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि संभावित कोविड लहर कम समय के लिए होगी। यहीं नहीं देश को अलर्ट करते हुए प्रोफेसर पॉल कट्टूमन और उनकी टीम ने बताया कि इसी हफ्ते से नए मरीजों के मामले बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

इस सप्ताह के भीतर ही बढ़ने लगेंगे केस
प्रोफेसर पॉल ने कहा कि कुछ दिनों में नए संक्रमण बढ़ने लगेंगे, संभवत इस सप्ताह के भीतर ही ऐसा हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि यह अनुमान लगाना कठिन था कि दैनिक मामले कितने अधिक हो सकते हैं। कट्टूमन और उनकी शोधकर्ताओं की टीम इंडिया कोविड ट्रैकर के डेवलपर्स, पूरे भारत में संक्रमण दर में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। यहीं नहीं पॉल और उनकी टीम के तरफ से बनाए गए कोविड -19 इंडिया ट्रैकर ने छह राज्यों के लिए विशेष तौर पर चिंता जताई है।

देश में 660 से ज्यादा केस ओमिक्रॉन के केस
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत के कुछ महीनों बाद भारत ने कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर का सामना किया था। वहीं देश में कोराना से अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं, हालांकि सरकार भी हर आने वाले खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही जनता से लगातार अपील की जा रही है कि वो भी मास्क लगाएं और भीड़-भाड़ वाले जगह में जाने से बचे। बता दें कि देश में 660 से ज्यादा केस ओमिक्रॉन के केस आ चुके हैं। ऐसे में वनइंडिया भी आपके अपील करता है कि सरकार की गाइडलाइंस की पालना करें और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान दें, क्योंकि खतरा अभी टला नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications