मधुबनी पेंटिंग से सजी खूबसूरत ट्रेन का दीवाना हुआ संयुक्त राष्ट्र, जमकर की तारीफ
नई दिल्ली। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोचों पर की गई मिथिला आर्ट की चित्रकारी का संयुक्त राष्ट्र दीवाना हो गया है। यूएन ने ट्वीट कर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोचों पर मिथिला आर्ट की चित्रकारी के लिए भारतीय रेलवे और ट्रेनों में मधुबनी आर्ट बनाने वालों की जमकर तारीफ की है। बता दें कि बिहार संपर्क क्रांति के 9 कोचों को सुंदर मधुबनी पेंट से रंगा गया है। इस पर बिहार का गौरवशाली इतिहास उकेरा गया है।

यूएन ने इस ट्रेन लेकर किए ट्वीट में लिखा कि, ये भारतीय रेलगाड़ियां कितनी सुंदर हैं। बिहार की महिलाओं ने इन कोचों को पारंपरिक मिथिला आर्ट से रंगा है जिसे मधुबनी आर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इन कलाकारों ने अपनी अंगुलियों, माचिस की तीलियों, ब्रश, नेचुरल डाई और रंगों के साथ इन्हें बनाया है। ये लाजवाब है।

बिहार संपर्क क्रांति की बोगियों को सजाने का काम महिला कलाकारों ने किया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय रेलवे द्वारा 'रेल स्वच्छ मिशन' के तहत मधुबनी स्टेशन की दीवारों पर भी इसी तरह की पेंटिंग बनाई गई थी। बिहार संपर्क क्रांति की 9 बोगियों को पिछले 1 महीने में 50 से अधिक महिला चित्रकार दिन रात काम कर सजाया है।












Click it and Unblock the Notifications