#UnionBudget2018: जानिए वित्तमंत्री अरूण जेटली के बारे में कुछ खास बातें
नई दिल्ली। आज देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपना 5वां बजट पेश किया। जेटली अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी और पीएम मोदी के काफी करीबी कहे जाते हैं। आज उनके पिटारे से गरीबों के लिए काफी योजनाएं निकली हैं तो वहीं संसद में उन्होंने आज अपना भाषण हिंदी-अंग्रेजी दोनों में पढ़ा।
चलिए जानते हैं उनके व्यक्तित्तव के बारे में कुछ खास बातें...
जन्म: 28 दिसम्बर 1952 नई दिल्ली में
अरुण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 नई दिल्ली में ही हुआ था। अरूण जेटली की छवि अभी तक काफी पारदर्शी और तेज-तर्रार नेता की रही है। अरूण जेटली पेशे से वकील हैं और वकालत उन्हें विरासत में ही मिली थी।
शिक्षा
उनके पिता किशन जेटली भी एक नामी-गिरामी वकील थे। जेटली की स्कूली शिक्षासेंट जेवियर्स स्कूल से हुई है। उन्होंने अपनी 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष
उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की। यही नहीं वो 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह किया
जेटली ने 24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह किया जिससे उनके दो बच्चे, पुत्र रोहन और पुत्री सोनाली हैं। संगीता के पिता गिरधारी लाल डोगरा जम्मू-कश्मीर के राजनीति के दिग्गज नेताओं में थे। वे 80 के दशक में जम्मू-कश्मीर सरकार में वित्तमंत्री थे।
Read Also: Union Budget 2018: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना 5वां बजट हिंदी-अंग्रेजी में पेश किया