ट्रिपल तलाक को लेकर स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, कहा- कुछ तो बोलो
ममता बनर्जी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'बीजेपी हमेशा से हिंदुत्व के नाम पर धब्बा रही है। क्षेत्रीय पार्टियों को उसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।'
नई दिल्ली। सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवालों में लपेटा है। ईरानी ने ममता बनर्जी को घेरते हुए सवाल किया कि वह ट्रिपल तलाक के बारे में क्या सोचती हैं? क्योंकि अब तक उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।

'ट्रिपल तलाक पर क्या है उनकी राय'

'हिंदुत्व के नाम पर धब्बा है बीजेपी'
उधर, ममता बनर्जी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'बीजेपी हमेशा से हिंदुत्व के नाम पर धब्बा रही है। क्षेत्रीय पार्टियों को उसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। मैं कल ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिलूंगी।' इस सब के कुछ घंटों बाद जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची ममता बनर्जी को बजरंग दल और बीजेपी युवा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

'संभाल नहीं पा रहे हैं दिल्ली'
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची ममता को 'वापस जाओ' के नारे सुनने पड़े। ममता बनर्जी इससे नाराज हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा, 'अरे दिल्लीवालों, तुम दिल्ली संभाल नहीं पा रहे और पूरे देश में घूम-घूम कर कहते हो कि बंगाल, ओडिशा और बिहार खराब हैं। हम सब खराब हैं क्या तुम ही अच्छे हो?'

'बीजेपी के खिलाफ एकजुट हों पार्टियां'
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, 'सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक साथ संबंध अच्छे करके रहने की जरूरत है। अगर वे (बीजेपी) हमें डिस्टर्ब करे तो क्या हम ऐसा करने देंगे? हम उनकी सीमाओं में घुसेंगे।' ममता ने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर धब्बा है। उन्होंने कहा, 'मैं पैदाइशी हिंदू हूं लेकिन मेरा हिंदुत्व बीजेपी की तरह गिरा हुआ नहीं है। उनकी पॉलिसी फूट डालो और राज करो की है।'












Click it and Unblock the Notifications