केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने Boroline क्रीम का एक दिलचस्प ग्राफिक किया शेयर,जानें क्यों

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने पोस्‍ट को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। स्मृति ईरानी ने गुरुवार को इंटरनेट पर Boroline का एक दिलचस्प ग्राफिक शेयर किया है जिसको लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और स्‍मृति ने अपने फॉलोअर के लिए पोस्‍ट इंस्टाग्राम (INSTAGRAM) पर साझा किया हैं। एंटीसेप्टिक खुशबूदार क्रीम बोरोलीन को बंगाली बिजनेसमैन गौरमोहन दत्ता ने 1929 में कोलकाता में लॉन्च किया था।

Smriti Irani

इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में, स्मृति ईरानी ने राजकमल (Rajkamal Aich) द्वारा निर्मित बोरोलीन का एक ग्राफिक साझा किया। ग्राफिक में क्रीम की उत्पत्ति और उपयोग के बारे में रोचक तथ्य हैं।

हर बंगाली घर में बोरोलीन की एक ट्यूब मिलेगी

मंत्री ने जो बोरोलीन का ग्राफिक शेयर किया है उसके एक भाग में लिखा है कि "हरे रंग की ट्यूब में मौजूद खूशबूदार एंटीसेप्टिक क्रीम में लगभग एक सदी से कोई बदलाव नहीं आया। यह क्रीम एक तरह के चमत्कारिक इलाज के कारण बंगाली जीवन का हिस्सा है।" यह सच है कि आपको हर बंगाली घर में बोरोलीन की एक ट्यूब मिलेगी। ग्राफिक में यह भी कहा गया है कि, "15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने पर बोरोलीन के 1,00,000 ट्यूब मुफ्त में वितरित किए गए थे।"

बोरोलीन क्या है?

इस पोस्‍ट में ये भी लिखा हैं कि बोरोलीन की विशेषता क्या है। इसमें उन प्रमुख चीजों का भी उल्लेख किया गया है जो बोरोलीन से बने हैं - बोरिक एसिड, जिंक ऑक्साइड और एनहाइड्रस लैनोलिन।

क्या फिलोसोफी है जो बोरोलीन से लोगो को मिलती है?

इस ग्राफिक में एक हाथी की फोटो भी है और लिखा है कि बोरोलिन लोगों का एक हाथी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि "हाथी सभी भारतीयों के लिए सांस्कृतिक महत्व रखता है और स्थिरता का प्रतीक है।" बोरोलिन, वास्तव में, अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में 'हाथीवाला क्रीम' के रूप में जाना जाता है।

क्यों गौरमोहन दत्‍ता ने किया बोरोलीन का निर्माण ?

स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा यह childhoodmemories की याद दिलाता है। इस ग्राफिक के अनुसार, गौरमोहन दत्ता ने महंगी और आयातित क्रीमों के लिए एक भारतीय विकल्प तैयार करने का फैसला किया। स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को कई लाइक्स मिले और उनके इंस्टा फैन्स ने भी इनकी इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद राजकमल ऐच ने अपने पोस्ट को साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+