Video: बेहद खास संदेश के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो, इंटरनेट पर हुआ वायरल
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का प्यारा एनिमेटेड वीडियो साझा किया।
नई दिल्ली, 6 जुलाई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का प्यारा एनिमेटेड वीडियो साझा किया। इस वीडियो को शेयर करने के पीछे उनका मकसद एक अहम संदेश देना था। स्मृति ईरानी ने जिस वीडियो को साझा किया है, उसे बनाने का श्रेय बोहरा सिस्टर्स को दिया जाता है, जो अपने एनिमेटेड और जीआईएफ वीडियो के माध्यम से किसे व कहानी सुनाती हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने वीडियो के जरिए क्या संदेश देने की कोशिश की है।

अपनी बेटियों को शिक्षित करें माता-पिता
इस बेहद शानदार वीडियो के जरिए केंद्रीय मंत्री ने सभी से अपनी बेटियों को शिक्षित करने का आग्रह किया है। यह ऐनिमेटेड वीडियो शुरू होता है एक लड़की से जो एकदम मायूस चेहरे बनाए हाथ में झाड़ू लिए खड़ी है। उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। उसने फटी हुई पोशाक पहन रखी है। लेकिन जैसे ही लड़की को स्कूल की ड्रेस पहनाई जाती है उसका चेहरा खिल उठता है।

वीडियो को शेयर करते हुए स्मृती ने दिया यह संदेश
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने इसके कैप्शन में लिखा- 'अपनी बेटियों को उड़ने के लिए पंख दें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।' वीडियो के बैकग्राउंड में रोजा फिल्म का गाना छोटी सी आशा सुना जा सकता है। इस वीडियो को मौलिक रूप से बोहरा सिसटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था।

वीडियो को मिले 135k व्यूज
स्मृति ईरानी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 135000 बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। कुल मिलाकर वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि बेटों और बेटियों में कोई भेदभाव न किया जाए और उन्हें भी लड़कों की भांति पढ़ने के लिए स्कूल भेजा जाए। आप भी देखें यह शानदार वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications