Andhra Floods: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया दौरा, CM नायडू भी रहे साथ

Andhra Floods News: इन दिनों आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ आई हुई है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह विजयवाड़ा पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, नाव पर बैठकर भी उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने राज्य मंत्री नारा लोकेश के साथ विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार ने दिन-रात काम किया और केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया। NDRF की टीमें यहां लगातार काम कर रही हैं। इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है।

ड्रोन के जरिये फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवराज चौहान ने कहा कि पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है।

ऐसी बारिश 50 सालों में कभी नहीं हुई है, लोगों को परेशानी हो रही है। मैं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीम को धन्यावाद करूंगा कि इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार और अन्य फोर्स लगे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है। बारिश के कारण जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हुई, जब से यह संकट की स्थिति पैदा हुई, प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिन-रात काम किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी भरपूर सहयोग किया। NDRF की टीमें यहां लगातार काम कर रही हैं। इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है। ड्रोन के ज़रिए फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है...पशुपालन की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं... इस क्षेत्र में फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है, लगभग 2 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+