'यह बदमाश सोचता है कि ब्राह्मणों पर घटिया बोलकर बच जाएगा', अब मोदी के मंत्री का फूटा अनुराग कश्यप पर गुस्सा

Anurag Kashyap Brahmin remark controversy: 'अब ब्राह्मण को प्रॉब्लम है फुले (फिल्म का नाम) से, भैया, जब कास्ट सिस्टम नहीं है तो काहे का ब्राह्मण', फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप का ये बयान विवादों में है। समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर बनी फिल्म "फुले" की रिलीज में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए अनुराग कश्यप ने ये बयान दिया था। अनुराग कश्यप के इस विवादित बयान पर अब नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर निशाना साधा है। उन्होंने अनुराग कश्यप को 'घटिया, बदमाश और गटर वाला' तक कह दिया।

केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''यह घटिया बदमाश अनुराग कश्यप, सोचता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी थूक सकता है और बच सकता है? अगर वह तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे कहीं भी शांति न मिले। इस गटर वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे!'' इस पोस्ट के साथ केंद्रीय मंत्री ने अनुराग कश्यप, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।

Anurag Kashyap Brahmin remark Row
Anurag Kashyap Brahmin remark Row

विवादों के बीच अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, लेकिन बयान वापस नहीं लेंगे

इस विवाद के बीच अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। लेकिन साथ में यह भी कहा कि वो अपना बयान वापस नहीं लेंगे। अनुराग कश्यप ने कहा कि वो माफी इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को रेप और मौत की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि उनका कोई भी बयान उनके परिवार और दोस्तों से बढ़कर उनके लिए नहीं है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक नोट में कहा,

"यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, जो मैंने किया है। बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे आउट ऑफ कंटेक्स्ट निकाला गया और जो नफरत फैलाई जा रही है। कोई भी काम या बयान, मेरी बेटी, परिवार, दोस्त और मेरे दोस्तों को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकियों से बड़ा नहीं है, जो संस्कार के नाम पर दिए जा रहे हैं।''

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा,

''कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती है। मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा है। मैंने सारी बातें कही हैं, इसलिए गाली मुझे दो...। मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है। ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो...इतने संस्कार तो शास्त्रों में भी हैं, सिर्फ मनुवाद में नहीं हैं। आप कौन से ब्राह्मण हो ये तय कर लो, बाकी मेरी तरफ से माफी।''

Take a Poll

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर क्या कहा था?

17 अप्रैल को अनुराग कश्यप ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर बनी फिल्म "फुले" को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों की निंदा करते हुए सवाल उठाया कि भारत में जातिगत मुद्दों को दर्शाने वाली फिल्मों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा द्वारा सुधारवादी जोड़े की भूमिका वाली इस बायोपिक को पिछले सप्ताह रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।

10 अप्रैल को "फुले" का ट्रेलर ऑनलाइन जारी होने के बाद, ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि उनके करियर का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित था। उन्होंने कहा, "अगर इस देश में जातिवाद नहीं था, तो उन्हें इसके खिलाफ लड़ने की क्या जरूरत थी?"

अनुराग कश्यप ने आगे कहा था,

''धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला, मोदी जी ने इंडिया में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मण को प्रॉब्लम है फुले से है...भैया, जब कास्ट सिस्टम नहीं है तो काहे का ब्राह्मण...।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+