गहलोत पर गाज, सचिन पायलट बनें राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

sachin pilot
नयी दिल्ली। 125 साल पुरानी हो चुकी कांग्रेस में ज्यादातर नेता वृद्ध और अनुभवों से लैश है, लेकिन उनके ये राजनीतिक अनुभव भी कांग्रेस को 4 राज्यों में हार से नहीं बचा पाया। ऐसे में विधानसभा चुनावों में हार के बौखलाई कांग्रेस ने अनुभवी उम्रदराज नेताओं ने किनारा करने का मन बना लिया है। सबसे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित के किनारे कर पार्टी ने युवा नेता अमरिंदर सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बना दिया, मध्य प्रदेश की कमान युवा नेता ज्योतिराज सिधिंया के हाथों में थमा दी तो अब गाज गिरी राजस्थान में असोक गहलोत पर। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत का पत्ता साफ कर युवा नेता सचिन पायलट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

केंद्रीय कंपनी मामलों के राज्य मंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है। उनके नाम को लेकर पार्टी में काफी दिनों ने एकराय बनाने की कोशिश की जा रही थी। सचिन पायलट 21 जनवरी को सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की सियासत में अब गहलोत-जोशी युग की विदाई हो रही है। पार्टी में नए चेहरों पर फोकस किया जा रहा है।

पायलट के अलावा केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया और सांसद हरीश चौधरी इस दौर में शामिल थे। पायलट राहुल गांधी के नजदीकी हैं, माना जा रहा है कि यहीं राहुल की रजामंदी से सचिन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन पर इस पद को संभालते ही बड़ी जिम्मेदारियों का पहाड़ टूटने वाला है। सबसे बड़ी चुनौती होगी पार्टी की गिरती हुई छवि को सुधारना। लोकसबा चुनाव से पहले सचिन को राजस्थान में कांग्रेस की बिगड़ी हुई छवि को सुधारना होगा। गौरतलब है कि सचिन प्रदेश में पार्टी के कद्दावर नेता रहे राजेश पायलट के पुत्र हैं और फिलहाल अजमेर से सांसद हैं। केन्द्र सरकार में उनके पास कम्पनी मामलात मंत्री का प्रभार है। इससे पहले वह दौसा से भी सांसद रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+