साइनस के इलाज के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को एम्स में कराया गया भर्ती
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को सोमवार रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविशंकर प्रसाद को साइनस के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रविशंकर प्रसाद कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रह सकते हैं। हालांकि एम्स की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी एम्स की ओर से या फिर बीजेपी की ओर से बयान के बाद ही साफ हो पायगा कि आखिर रविशंकर प्रसाद कब तक अस्पताल में रहेंगे। रविशंकर प्रसाद के बारे में बता करे तो इनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है। इन्होंने 1970 के दशक में इन्दिरा गांधी की सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शनों का आयोजन कर छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।
इसके बाद आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में उन्होंने बिहार में कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गए। इसके बाद कई साल तक वे भाजपा की युवा मोर्चा तथा पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभालते रहे। साल 2000 में वह सांसद बने और 2001 में अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में कोयला एवं खनन राज्य मंत्री बने। वर्तमान में वे भाजपा के मुख्य प्रवक्ता की भूमिका भी निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के जोधपुर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, ढाई लाख घर राडार पर












Click it and Unblock the Notifications