यह जुमला नहीं... शायराना अंदाज में अठावले ने बताया कैसा है बजट, देखिए VIDEO

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। इसके बाद जहां केंद्र सरकार इसे आत्‍मनिर्भर भारत को सशक्‍त बनाने वाला बजट बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। वो इस बजट को जनता को धोखा देने वाला बजट बता रही है। इन आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़े ही शायराना अंदाज में उन लोगों पर हमल बोला जो बजट की आलोचना कर रहे हैं। अठावले का कहना है कि यह बजट जुमला नहीं बल्कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

यह जुमला नहीं... शायराना अंदाज में अठावले ने बताया कैसा है बजट, देखिए VIDEO

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रामदास अठावले ने कहा- "जो लोग ये बोल रहे हैं कि ये बजट खाली जुमला है, तो मेरा ये कहना है कि बजट विरोध दलों पर हमला है। जो लोग बिना वजह टीका-टिप्पणी करते हैं उनके ऊपर हमला करने वाला यह बजट है। ये बजट है सभी वर्गों को न्याय देनेवाला और ये बजट है कांग्रेस और विरोध दलों का बदला लेने वाला।" आपको बता दें कि रामदास आठवले ने कहा, ''कुछ लोग कह रहे हैं कि यह बजट केवल जुमला है, लेकिन मेरा कहना है कि यह विरोधी दलों पर हमला है। यह बजट है देश के सभी वर्गों को न्याय देने वाला, और यह बजट है कांग्रेस और विरोधी दल से बदला लेने वाला।'' गो कोरोना गो का नारा देने वाले आठवले हर मुद्दे पर अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं।

विपक्ष की आलोचनाओं के बीच केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे 'आत्मनिर्भर' भारत का बजट बताया है। उन्होंने सोमवार को एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि इस बजट को सूक्ष्‍म दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भारत चुनौतियों से उबर रहा है और यह बजट उसे सशक्त बनाने का है। इसके साथ ही, विनिवेश को लेकर ममत समेत विपक्ष पर पलटवार करते हुए पूछा कि आखिर यह प्रक्रिया जिस मनमोहन सिंह सरकार में शुरू हुई थी खुद ममता बनर्जी उस सरकार का हिस्सा थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+