रश्मिका मंदाना वाले फेक वीडियो पर मोदी के मंत्री का रिएक्शन, क्या होगी कानूनी कार्रवाई?

Rashmika Mandanna Deepfake News Update: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक टेक्नोलॉजी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी जारा पटेल के असली वीडियो पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा हुआ है। अब रश्मिका मंदाना के इस डीपफेक वीडियो पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने भी प्रतिक्रिया दी है और अपनी चिंता जाहिर की है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि, 'गलत सूचनाओं के इन खतरनाक और हानिकारक रूपों से प्लेटफार्मों द्वारा निपटने की जरूरत है।' राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को इस साल अप्रैल में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत उनके कानूनी दायित्वों की भी याद दिलाई है।

Rashmika Mandanna Deepfake

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्लेटफॉर्म का कानूनी दायित्व है कि किसी भी यूजर्स द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और जब किसी यूजर्स या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए।

चंद्रशेखर ने कहा, "अगर प्लेटफॉर्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है।"

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि, ''पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कई कानूनी दायित्व तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं...,

  • सुनिश्चित करें कि किसी भी यूजर द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए।
  • सुनिश्चित करें कि किसी यूजर या सरकार द्वारा रिपोर्ट किए जाने पर, गलत सूचना को 36 घंटे में हटा दिया जाए।
  • अगर प्लेटफॉर्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित यूजर द्वारा प्लेटफॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है।
  • डीप फेक गलत सूचना का लेटेस्ट और उससे भी ज्यादा खतरनाक और हानिकारक रूप है और प्लेटफार्मों द्वारा इससे निपटने की जरूरत है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+