खुशखबरी! भारत में कम हो जाएगी कारों की कीमत, नितिन गडकरी ने बताया मास्टर प्लान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक भारत में मेटल रीसाइक्लिंग में वृद्धि से भारत में ऑटो कंपोनेंट की लागत में 30 फीसद की भारी कमी आ सकती है। जिसके बाद भारत में सस्ती कारें मिलने लगेंगी।

Nitin Gadkari On car prices: अगर सब कुछ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार रहा तो भारत में अब सस्ती कारें मिलने लगेंगी। सस्ती कारों को लेकर नितिन गडकरी ने एक बेहद खास सुझाव दिया है। जिसके बाद कारों की कीमत काफी हद तक कम हो जाएगी। जैसा की सबको पता है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा बड़ा व्हीकल मार्केट बन चुका है। ऐसे में सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नई टेक्नोलॉजी पर काम करने पर फोकस करने में लगी हुई है। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार की कीमतें कम करने का सुझाव दिया है।
भारत में मिलने लगेंगी सस्ती कारें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक भारत में मेटल रीसाइक्लिंग में वृद्धि से भारत में ऑटो कंपोनेंट की लागत में 30 फीसद की भारी गिरावट आ सकती है। मेटल रीसाइक्लिंग का मतलब स्क्रैप पॉलिसी से है, जिसमें पुरानी कारों को कबाड़ में तब्दील कर दिया जाता है। अपने बयान में गडकरी ने कहा, 'हमें तैयार उत्पाद की लागत को कम करने के लिए सामग्री के पुनर्चक्रण यानी मेटल रीसाइक्लिंग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और हम अधिक निर्यात करेंगे और यही कारण है कि सरकार वाहन स्क्रैपिंग नीति का प्रचार कर रही है। बढ़ी हुई स्क्रैपिंग ऑटो घटकों की लागत को कम कर सकती है।
जानिए मोदी सरकार का प्लान?
मेटल रीसाइक्लिंग पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साइज को दोगुना 15 लाख करोड़ रुपये करने और 5 करोड़ नए रोजगार पैदा करने का टारगेट रखा है। हालांकि उन्होंने टारगेट पूरा करने की कोई समयसीमा नहीं बताई है।गडकरी ने अपने बयान में कहा कि भारत इस समय तांबा, एल्युमीनियम और इस्पात की किल्लत का सामना कर रहा है, लेकिन विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर मेटल रीसाइक्लिंग से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
ऑटोमोबाइल में भारत ने जापान को पछाड़ा
मालूम हो कि भारत 2022 में जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है। तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मैटेरियल रिसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, और इसमें दुनिया भर के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।












Click it and Unblock the Notifications