'घोटाला नहीं 12 फीसदी का प्रॉफिट हुआ', द्वारका एक्सप्रेसवे पर आई CAG की रिपोर्ट पर नितिन गडकरी का बयान

Nitin Gadkari On CAG Report: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) को लेकर आई रिपोर्ट पर अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान आया है। कैग की ऑडिट में एक्सप्रेसवे की निर्माण लागत को लेकर उठाए गए थे, जिस पर नितिन गडकरी ने पहली बार जवाब दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजक्ट पर 'भारी धन कुप्रबंधन' पर एक ऑडिट रिपोर्ट का जवाब दिया, जिसमें इस दावे को खारिज कर दिया गया कि प्रति किलोमीटर 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

Nitin Gadkari

कैग रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर घोटाले की बातें सरासर गलत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे पर 12 फीसदी पैसे बचाए गए हैं।

हाल ही में CAG की रिपोर्ट पर एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की उच्च लागत को दर्शाया गया था।

जानिए क्या था कैग की रिपोर्ट में

रिपोर्ट के अनुसार, एक्सप्रेसवे जो 29.06 किलोमीटर तक फैला है, 250.77 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की अत्यधिक लागत पर बनाया जा रहा है, जो आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) द्वारा स्वीकृत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से अधिक है।

वहीं अब निर्माण की अधिक लागत के आरोपों का खंडन करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे सीएजी रिपोर्ट में बताया गया 29 किलोमीटर लंबा नहीं था, बल्कि लगभग 230 किलोमीटर लंबा था, क्योंकि इसमें सुरंगें भी शामिल थीं।

गडकरी ने किया ये दावा

उन्होंने आगे कहा कि कहा कि इस हिसाब से प्रति किलोमीटर 9.5 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। गडकरी ने दावा किया कि उन्होंने यह बात सीएजी के सामने चर्चा में रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि चर्चा में अधिकारी हमारी बात मान गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+