विजय माल्या पर बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सफाई

नई दिल्ली। मोदी सरकार में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से भगौड़े विजय माल्या को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर अब नितिन गडकरी ने सफाई दी है। नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने यह भी कहा था कि विजय माल्या का खाता 40 साल तक प्राइम अकाउंट रहा था और 41वें साल बिगड़ गया। तो बिजनेस में अप और डाउन होता रहता है। लेकिन इन दोनों बातों अलग तरीके से पेश किया गया।

Union Minister Nitin Gadkari on his statement on Vijay Mallya

बता दें कि अपने पहले बयान में नितिन गडकरी ने कहा था कि विजय माल्या को चोर कहना अनुचित है। उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे उद्योगपति का चार दशक तक ठीक समय पर कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड रहा है। इस दौरान नितिन गडकरी ने यह स्पष्ट किया कि उनका माल्या के साथ किसी तरह का कारोबारी लेनदेन नहीं है। उन्होंने धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती की बात करते हुए कहा कि यदि नीरव मोदी या विजय माल्या ने वित्तिय धोखाधड़ी की है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। लेकिन अगर कोई परेशानी में आता है और हम उस पर धोखेबाज का लेबल लगा दे तो इससे हमारी अर्थव्यवस्था प्रगति नहीं कर सकती है।

कारोबार में उतार-चढ़ाव आते हैं
नितिन गडकरी ने अपने बयान में कहा था कि कारोबार में उतार-चढ़ाव आते हैं यदि किसी को दिक्कत आती है तो उसका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारोबार में जोखिम होता है चाहे वो बैंकिंग हो या फिर बीमा हर बिजनेस में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। बता दें कि गडकरी ने इस दौरान अपने राजनीति करियर का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 26 साल की उम्र में वो चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने इस हार को उस तरह से नहीं लिया जैसे की उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई गंभीर बीमार होता है तो उसे पहले आईसीयू में रखा जाता है, लेकिन हमारे बैंकिंग सिस्टम में पहले बीमार कंपनी को आईसीयू में रखा जाता है और फिर तय कर दिया जाता है कि वह खत्म हो चुकी है ।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राजनीति में इन दो मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अरब वर्ल्ड ने किया जंग का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+