सरकारी अफसरों के ढुलमुल रवैये पर एक बार फिर बिफरे नितिन गडकरी, कहा- इतनी तनख्वाह क्यों दें?
नई दिल्ली: अपने काम करने के अंदाज और वादे के पक्के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की कार्यशैली से आज पूरा देश वाकिफ है। मोदी सरकार में उनको सबसे एक्टिव मंत्रालय की सूची में देखा जाता है। कभी-कभी वो अपने सख्त अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने सरकारी अफसरो के काम करने के ढीले रवैये पर नाराजगी जताते हुए तल्ख तेवर दिखाएं हैं। गडकरी ने आज एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सरकारी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकारी कार्यक्रम में अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि आज के वक्त में अधिकारी खाया पिया कुछ नहीं और गिलास तोड़ा बारह आना की तरह हो गए है। साथ ही सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार उनको इतनी मोटी सैलरी क्यों दें? ऐसा पहली बार नहीं है कि जब केंद्रीय मंत्री ने सरकारी अफसरों के काम करने के तरीके पर प्रश्नचिन्ह लगाया हो, इससे भी उन्होने एनएचएआई के अफसरों पर सवाल उठाया था।
नितिन गडकरी ने NHAI की बिल्डिंग बनने में देरी पर विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने सीधे शब्दों ने कहा था कि विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अफसरो को ढुलमुल रवैया विभाग के काम करने के तरीके पर बड़ा असर डाल रहा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि NHAI में निक्कमे लोग इतने पावरफुल है कि मंत्रालय के कहने के बावजूद भी वो अपने निर्णय गलत करते हैं। विभाग में विषकन्या लोग जैसे घुसे हुए हैं। वहीं एक बार फिर आज सरकारी कार्यक्रम में उनका गुस्सा देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications