Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: पहलवानों पर पूछा सवाल तो दौड़ने लगीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस बोली- तीखी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से जब पहलवानों को लेकर सवाल पूछा गया तो वह दौड़ने लगीं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए इसे तीखी प्रतिक्रिया बताया है।

meenakshi lekhi

पहलवान पिछले कई दिनों से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जब केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो वह दौड़ने लगी। कांग्रेस ने मीनाक्षी लेखी के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बहुत तीखी प्रतिक्रिया।

दरअसल मीनाक्षी लेखी से जब एक महिला पत्रकार ने सवाल किया कि पहलवानों के मुद्दे पर आपको क्या कहना है तो मीनाक्षी लेखी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और दौड़ने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीनाक्षी लेखी दौड़ रही हैं और कहती हैं चलो-चलो।

जब पत्रकार उनके पीछे दौड़ते हुए सवाल करती है कि आप महिला मंत्री हैं, आप भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही हैं तो मीनाक्षी कहती हैं कि कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। इसके बाद मीनाक्षी लेखी अपनी कार में बैठकर चली जाती हैं।

मीनाक्षी लेखी के इस वीडियो को कांग्रेस ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करके लिखा, महिला पहलवानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी तीखी प्रतिक्रिया, आप खुद देखें।

बता दें कि पहलवान पिछले कई दिनों ने दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को पहलवानों ने अपने मेडल को गंगा में बहाने की बात कही। हालांकि इन पहलवानों को नरेश टिकैत ने रोक लिया और इन लोगों से उनके मेडल लेते हुए कहा कि आप अपनी मांगों को पूरा होने के लिए पांच दिन का समय दीजिए।

वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे आगे देखिए होता है क्या। उनकी शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। अब हम क्या कर सकते हैं। आज वो मेडल गंगा में बहाना चाहते हैं, लेकिन गंगा में बहाने की बजाए टिकैट को दे आए। ये तो उनका स्टैंड है। अगर मैं दोषी हूं तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, इसमे समस्या क्या है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+