'पीएम मोदी के प्रयासों से भारत टोक्यो में 7 ओलंपिक पदक जीत सका', लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू
Parliament Monsoon Session 2023: लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंगलवार (8 अगस्त) को तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज हम सभी इस पुरानी संसद में आखिरी बार किसी अविश्वास प्रस्ताव को गिरते हुए देखेंगे।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से भारत टोक्यो में 7 ओलंपिक पदक जीत सका। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने अतीत में हुए ओलंपिक खेलों का भी जिक्र किया।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बहस करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत उन खेलों में कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं हुआ और 2020 में ही देश ने पहली बार सात पदक जीते। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों पर 'ध्यान केंद्रित' हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना
वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यही वो कांग्रेस है, जो नॉर्थ ईस्ट के सांसदों को संसद में बोलने तक नहीं देते थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के लोगों को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता था, लेकिन स्थिति बदल गई।
अपने बयान में किरेन रिजिजू ने कहा, "2014 से पहले, पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा। 2014 के बाद स्थिति बदल गई और आजादी के बाद पहली बार गुवाहाटी में डीजीपी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि पुलिस को पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।"
रेल दुर्घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री का बयान
वहीं केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अपनी दलीलें रखते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद हैं। अगर एक भी ट्रेन दुर्घटना होती है, तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी त्रासदी है कि एक भी जान चली जाती है। संख्या में कमी आई है। 2004 से 2014 तक प्रति वर्ष 171 रेल दुर्घटनाएं हुईं। 2014 से 2023 तक यह घटकर 71 हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications