लोकसभा चुनाव से पहले कम होंगी पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमतें? जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

Reduce Fuel Prices: हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करेगी? जिस पर अब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक इवेंट में लोकसभा चुनाव से पहले ईंधन की कीमतें कम होने के सवाल पर कहा कि यह एक 'गलत धारणा' है कि सरकार अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले ईंधन की कीमतें कम करेगी।

Union Minister Hardeep Puri

ऐसे दावों में कोई दम नहीं-पुरी

आजतक के जी20 समिट में जब हरदीप पुरी से पूछा गया कि क्या चुनाव से पहले लोगों को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतें कम होने जा रही हैं। इसके जवाब में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये मीडिया द्वारा फैलाया गया दावा है, लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या बोले मंत्री?

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों, परिवहन लागत, रिफाइनिंग लागत और टैक्स जैसे कई कारकों से तय होती हैं। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कीमतें इस बात से तय होती हैं कि सरकार ऐसे कारकों से कैसे निपटती है।

ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की-पुरी

वहीं कोरोना काल के दौरान महामारी के बाद 2022 में तेल की कीमतें बढ़ने का जिक्र करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि भारत ने तेल आपूर्ति करने वाले देशों से कीमतें कम करने के लिए नहीं कहा। बल्कि, सरकार ने कीमतें कम करने के लिए ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की।

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों में सरकार ने ईंधन पर वैट घटाकर 8 रुपए से 11 रुपये तक कीमतें कम कर दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+