LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती पर विपक्ष को जवाब, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अनुराग ठाकुर का बयान

LPG Gas Price Reduction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में घरेलू रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर देश की बहनों को राखी का तोहफा दिया है।

मोदी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष लगातार निशाना साध रही है। विपक्षी दलों कहना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार ने ये कदम उठाया है। यहां तक की विपक्ष ने यह भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन की बौखलाहट के चलते सिलेंडक सस्ता किया गया है।

LPG price reduction

वहीं अब इस महंगाई से राहत पर मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी और अनुराग ठाकुन की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को कम करने का फैसला आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ा नहीं है और यह लोगों को राहत देने वाला है।

ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है और यह सब राहत उपायों और उपयोगकर्ताओं को दिए जाने वाले लाभों से संबंधित है।

दूसरी तरफ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को कम करने का फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका आगामी विधानसभा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। यह फैसला देश के नागरिकों के प्रति सच्ची भावना से प्रेरित है।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "पूरा देश इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। लोगों को सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी मिलेगी और सिलेंडर की कीमतें 1100 रुपये से घटकर 900 रुपये हो जाएंगी। यह राजनीति से प्रेरित नहीं है। यह एक भाई का अपनी बहनों को उपहार है।"

आपको बता दें किराजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+