केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नेचुरल लीडर नहीं, नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। ताजा परिस्थितियों में बीजेपी त्रिपुरा और नागालैंड में सरकार बनाती नजर आ रही है। दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद कार्यकर्ता जोश में हैं। इस सबके बीच कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी नेताओं ने हमले तेज कर दिए हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को नॉन सीरियस नेता करार दिया है।

गिरिराज सिंह के निशाने पर राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेचुरल लीडर नहीं हैं, ये परिस्थितियों की देन हैं। कोई नेता ऐसे समय में अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं भागता है। राहुल गांधी 56 दिन के लिए एक बार भाग गए, अभी फिर गायब हो गए हैं।

ये रानी की कोख से पैदा लिए हैं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये रानी की कोख से पैदा लिए हैं और पैदा लेकर के आज कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर ऐसे समय में नहीं भागता। राहुल गांधी कांग्रेस नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं। ये स्ट्रेस नहीं झेल सकते, ये जानते हैं कि हमें कब भागना है।

'ये स्ट्रेस नहीं झेल सकते, ये जानते हैं कि हमें कब भागना है'
गिरिराज सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी 56 दिन के लिए एक बार भाग गए, अभी फिर गायब हो गए हैं। कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर ऐसे नहीं भाग सकता है। ये स्ट्रेस नहीं झेल सकते, ये जानते हैं कि हमें कब भागना है। हालांकि कांग्रेस के लोगों ने जबरदस्ती उन्हें नेता बना रखा है।
सुनिए क्या कहा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने...
#WATCH: Union Minister Giriraj Singh speaks on Congress President Rahul Gandhi, says 'Koi neta apne karykartaon ko chhodd ke aise samay mein nahi bhaagta. Non-serious adhyaksh hain Rahul Gandhi.' pic.twitter.com/wMyuh3ncfV
— ANI (@ANI) March 3, 2018
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications