'गोडसे भारत के सपूत, मुगल आक्रमणकारियों की तरह नहीं', ओवैसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अटैक
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते।

Union Minister Giriraj Singh: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भारत का 'सपूत' (योग्य पुत्र) करार दिया। उन्होंने कहा कि गोडसे मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं थे, वो भारत में पैदा हुए थे। इस दौरान उन्होंने ओवैसी पर भी जमकर हमला बोला।
बिहार के फायरब्रांड भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बस्तर के दंतेवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा,
Recommended Video
जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते।
गौरतबल है कि, महाराष्ट्र के कुछ शहरों में हाल की हिंसा का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही, उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि राज्य में अचानक औरंगजेब की 'औलाद' (संतान) ने जन्म लिया है। इस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया और पूछा, 'गोडसे की औलाद' कौन है?
देखे वीडियो...
ओवैसी के बयान पर जब मीडिया ने गिरिराज सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर गांधी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में ही पैदा हुए, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है ऐसे लोग भारत के सही सपूत नहीं हो सकते।
इस दौरान गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर आतंक फैलाने और धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'राज्य में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों को एक साजिश के तहत धर्मांतरित किया जा रहा है। जब भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी तो धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया जाएगा।'
केंद्रीय मंत्री ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत छत्तीसगढ़ को दिए गए धन के गबन का दावा किया। इससे पहले गिरिराज सिंह ने दंतेवाड़ा पहुंचक विधि-विधान से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications