Chunav Result 2024: 'नतीजे हमारे पक्ष में होंगे', हरियाणा-JK काउंटिंग पर चिराग पासवान
Chirag Paswan On Chunav Result 2024: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Elections) और जम्मू-कश्मीर चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election) के परिणामों पर पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दोनों राज्यों में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन तक उम्मीद जताई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से भाजपा ने दोनों जगहों पर मेहनत की है और जिस तरह से हरियाणा में भाजपा का 10 साल का कार्यकाल रहा है, मैं मानता हूं कि जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम उम्मीद कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications