VIDEO: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अपाहिज को दी धमकी- टांग तोड़कर ह्वील चेयर कर दूंगा गिफ्ट

आसनसोल। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आमतौर पर शांत रहते हैं। लेकिन आसनसोल में एक शख्स की हरकत उन्हें इतनी नागवार लगी कि वो अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मंच से उस शख्स की टांग तोड़ने की धमकी दे डाली। गौरतलब है इन दिनों बंगाल में चुनावी माहौल काफी गर्म है, लेकिन सियासत उतनी भी गर्म नहीं है जितना केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का तेवर हुआ है। आसनसोल के नजरुल मंच में एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को वो गिफ्ट में ह्वील चेयर दे रहे थे।

VIDEO: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अपाहिज को दी धमकी- टांग तोड़कर ह्वील चेयर कर दूंगा गिफ्ट

कार्यक्रम के दौरान एक शख्स बार बार उनके स्टेज के सामने एक तरफ से दूसरी तरफ आ जा रहा था। ये देखकर बाबुल सुप्रियो अपना आपा खो बैठे और कहा कि वो उसका पैर तोड़कर गिफ्ट में ह्वील चेयर दे देंगे। यही नहीं उन्होंने अपने सेक्युरिटी गार्ड से कहा कि वो उसकी एक टांग तोड़ दे और यदि वो आगे ऐसा करता है तो वो छड़ी उनको सौंप दे।

अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि वो इस तरह की भाषा पर उतर आए। उनके इस तरह के बोल पर विरोधी दलों के नेता कड़ी आलोचना कर रहे हैं। जाहिर है जब बाबुल सुप्रियो सभा को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान कैमरा ऑन था और उनकी यह हरकत भी रिकॉर्ड हो गई है जिसके बाद एक बार फिर उनकी काफी आलोचना होती नजर आ रही है।

बाबुल सुप्रियो इस बात से अंजान थे कि उनकी इस तरह की भावभंगिमा कैमरे में कैद हो रही थी। दरअसल कुछ इसी तरह की घटना तमिलनाडु में हुई जब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर एक शख्स राज्य ईकाई की अध्यक्ष सौंदरराजन से सवाल पूछने की हिमाकत कर बैठा। सौंदरराजन ने सीधे तौर पर उस शख्स से तो कुछ नहीं कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+