जनता कर्फ्यू: केंद्र सरकार का सभी राज्यों को निर्देश, कल शाम को 5 बजे बजाएं सायरन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों को जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए कहा था, जो रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 14 घंटे तक रहेगा। पीएम मोदी ने कल शाम 5 बजे लोगों से ताली और थाली बजाकर कोरोना वायरस के खतरे के बीच जनसेवा में लगे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है। इसी सिलसिले में अग्निशमन सेवा, पुलिस सेवा जैसे अन्य सरकारी विभागों को ठीक इसी समय सायरन बजाने की भी सलाह दी गई है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इसी क्रम में सभी राज्यों के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा जिसमें, शहरी स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थान, अग्निशमन सेवा, पुलिस सेवा, नागरिक सुरक्षा और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सभी नागरिकों को सूचित करने के लिए 22 मार्च को शाम 5 बजे सायरन बजाने की सलाह दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश की जनता से कहा था कि मुझे आपका आने वाला कुछ समय चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अब तक कोरोना का डट कर सामना किया है।
Recommended Video
पीएम ने अपील की कि संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए। पीएम ने अपील की कि रविवार को ठीक 5 बजे हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। पीएम ने लोगों से कहा कि मुझे आपका आने वाला कुछ समय चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अब तक कोरोना का डट कर सामना किया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में एक ऐसा देश जो त्रासदी को छिपा रहा है












Click it and Unblock the Notifications