राज्य सरकारें सुनिश्चित करें, प्रवासी मजदूरों को मिले खाना और घर पहुंचने के लिए रेल टिकट: MHA
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार ने अपनी नीतियों में बदलवा करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। उन्होंने ऐसी संभावना जताई है कि देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर दिशानिर्देश 16 मई, 2020 को जारी किए जा सकते हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर एक अपील की है।

गौरलतब है कि देशभर में प्रवासी मजदूर आज भी पलायन कर रहे रहैं, कई तो 10 दिनों से लगातार चल रहे हैं और अपने मूल निवास स्थान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ये मजदूर कोरोना कैरियर्स ना बने इसके लिए गृह सचिव अजय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को यह सुनिश्चित करने के लिए लिखा है कि सड़कों और रेलवे पटरियों पर प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही न हो, और विशेष बसों या विशेष श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से उनको आवाजाही की सुविधा प्रदान की जाए।
इसके अलावा पत्र में कहा गया कि जिन राज्यों में प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं, अगर वह घर जाना चाहते हैं तो उन्हें बस या श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके घर भेजा जाए। यह जिम्मेदारी स्थानीय सरकार की है कि उन मजदूरों को उनके घर भेजा जाए, इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मजदूरों को पूरी सहायता मिल रही है। उन सभी मजदूरों को सलाह भी दें कि वे पैदल सड़क और रेलवे ट्रैक पर न चलें। अजय भल्ला ने ने आगे लिखा, राज्यों और केंद्र शासित सरकारों की मदद से रेल मंत्रालय 1000 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रनों और बसों का संचालन किया जा रहा है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि सभी सुनिश्चित करें कि प्रवासी मजदूर सड़क और रेलवे ट्रैक पर न दिखें।
यह भी पढ़ें: कोरोना को हराकर लौटी पूनम फिर मरीजों को संभालने लगीं, बोलीं- वायरस से जज्बा कम नी हो सकता












Click it and Unblock the Notifications