Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, हुई हाई लेवल बैठक

नई दिल्ली: धीरे-धीरे देश में कोरोना वायरस के रोजाना के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, वहां पर कुछ दिनों से मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिस वजह से केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दिल्ली में कोविड-19 के हालात पर नियमित प्रक्रिया के तहत समीक्षा बैठक की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कोरोना महामारी और प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कुल केस 82 लाख के पार, 24 घंटे में 45,231 नए COVID-19 केस | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की इस बैठक में स्वास्थ्य विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद थे। इस दौरान त्योहरों के सीजन, बढ़ते प्रदूषण और कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गृह सचिव को बताया कि प्रशासन परीक्षण, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और इलाज पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है। मौजूदा वक्त में दिल्ली के अस्पतालों में 57 प्रतिशत यानी 15,789 बेड्स खाली हैं। वहीं दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जागरूकता में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

    बैठक के दौरान गृह सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण जगहों पर RT-PCR टेस्ट को बढ़ाया जाए। साथ ही आईसीयू, वेंटिलेटर समेत तमाम सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। वहीं गृह सचिव की ओर से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन लोगों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मौजूदा वक्त में दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 3,92,370 है। जिसमें से 6,562 की मौत हुई है, जबकि 3,51,635 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस 34,173 ही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+