केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, CM मनोहर लाल खट्टर ने जताया शोक
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन के निधन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि राजेश्वरी बेन जी के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन(64 साल) का मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वह एक महीने से फेफड़ों की समस्या से जूझ रही थीं। जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद से मुंबई के अस्पताल में लाया गया था। जहां उन्होंने सोमवार तडके दम तोड दिया। शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम...

अमित शाह को जैसे ही इस दुखद खबर की जानकारी मिली। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। राजेश्वरी बेन का पार्थिव शरीर सुबह उनके घर लाया गया। दोपहर थलतेज श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
इस दुखद सूचना के मिलने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत बीजेपी से जुड़े तमाम नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया। सभी ने राजेश्वरी बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications