केंद्र का उत्तराखंड सरकार को लेटर, कहा- कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाएं कठोर कदम

नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी को कुंभ मेले में प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए लेटर लि‍खा है। स्वास्थ्य सचिव ने यह लेटर हाई-लेवल सेंट्रल टीम के कुंभ दौरे के बाद जताई गई चिंता के बाद लिखा है। इस लेटर में उन्‍होंने कहा कि सेंट्रल टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 से 20 तीर्थयात्री और 10 से 20 स्थानीय लोग रोज संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद भी हरिद्वार में टेस्टिंग आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। ऐसे में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

Union Health Secretary writes to Chief Secretary Uttarakhand over spread of covid 19 during kumbh

देश के कई हिस्‍सों में कोरोना का संक्रमण एक बार फि‍र से जोर पड़क रहा है। पिछले 24 घंटे में 43,846 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा बीते 115 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर को 43,174 मामले सामने आए थे। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, बीते दिन 22,956 लोगों ने कोरोना को मात दी और 197 लोगों की मौत भी हुई। देश में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा (एक्टिव केस) भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिन एक्टिव केस की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए कोविड संक्रमित क्षेत्रों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट और बॉर्डर पर रोजाना होने वाली जांच की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग और सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए सीमा चेक पोस्ट आशारोड़ी, कुलहाल, रायवाला और रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी व एयरपोर्ट पर निगरानी रखी जाए। किसी भी व्यक्ति में अगर लक्षण दिखें तो उसकी तुरंत जांच कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+