छोटे कारोबारियों को मिलेगी 3000 रुपए मासिक पेंशन, कैबिनेट ने पहली मीटिंग में दी मंजूरी

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने किसानों के लिए पेंशन स्कीम को मंजूरी दी। इसके अलावा पीए किसान योजना में भी सरकार ने नए बदलाव किए। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को छोटे कारोबारियों के लिए पेंशन योजना को मंजूरी दी। छोटे कारोबारियों के लिए लाई गई नई सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद छोटे कारोबारी कम से कम 3,000 रुपए मासिक पेंशन के हकदार होंगे।

Union Cabinet has cleared pension scheme for trader

किसे मिलेगा फायदा?
इस योजना का लाभ छोटे दुकानदार, रिटेल कारोबारी और अपना छोटा-मोटा कारोबार चलाने वाले लोग उठा सकेंगे। जिन कारोबोरियों का जीएसटी के तहत सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम है, वो इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 60 वर्ष की उम्र पार होने के बाद कारोबारी या उसका परिवार कम से कम 3000 रुपए मासिक पेंशन का हकदार होगा।


क्या हैं योग्यता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए 18 से 40 साल के आयुवर्ग के कारोबारियों को इस योजना में खुद को पंजीकृत कराना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कारोबारी को अपनी तरफ से कुछ पैसा जमा कराना होगा। सरकार भी अपनी तरफ से उतना ही अंशदान कारोबारी के खाते में जमा कराएगी। कारोबारी को इसके लिए देशभर में फैले 3.25 लाख कॉमन सर्विस केंद्रों के जरिए खुद को पंजीकृत कराना होगा। इस योजना के तहत देशभर से करीब 3 करोड़ छोटे कारोबारियों को पंजीकृत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+