केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे जमीन का होगा दीर्घकालिक पट्टा, PM-SHRI स्कूल नीति को भी मंजूरी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज देश में दो बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गति शक्ति ढांचे को गति देने के लिए रेलवे की जमीन के दीर्घकालिक पट्टे की नीति को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत अगले 5 साल में 300 कॉर्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।
Recommended Video

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि पीएम गति शख्ति ढांचे को लागू करने के लिए रेलवे की जमीन को दीर्घकालिक पट्टे पर देने की नीति अगले 90 दिनों में लागू की जाएगी।
वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम-श्री (PM-Shri) स्कूलों की स्थापना के लिए एक नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों समेत 14,000 से अधिक स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में उभरने के लिए मजबूत किया जाएगा।
शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने की थी घोषणा
ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल बनेंगे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की पूरी भावना को अपने में समाहित करते हुए उस पर आगे बढेंगे। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से कहा था "आज शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है - प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो एनईपी की पूरी भावना को समाहित करेंगे।"
पीएम मोदी ने आगे लिखा "राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। मुझे यकीन है कि पीएम-श्री स्कूल एनईपी की भावना से पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications