आशा, विश्वास और आकांक्षा से हम 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे: सीतारमण

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एनडीए सरकार काम करने वाली सरकार के तौर पर सामने आई। 2014 से 2019 के बीच नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्र और राज्य के बीच के समन्वय को बेहतर किया। संघीय ढांचे को मजबूत करने, जीएसटी काउंसिल और अटल विश्वास ने देश में वित्तीय अनुशासन को मजबूत किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि आशा विश्वास और आकांक्षा से हम 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे।

nirmala sitharaman

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इसी वर्ष तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पांच वर्ष पहले हम 11वें स्थान पर थे। वित्त मंत्री ने कहा कि एक ट्रिलिनय डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए हमारे देश को 55 वर्ष लगे, जबकि दिल उम्मीदों, विश्वास और आकांक्षा से भरा हो तो सिर्फ पांच वर्ष में हम एक ट्रिलियन डॉलर का इजाफा करते हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि चाणक्य नीति सूत्र कहता है कि मनुष्य के अटल प्रयास के चलते कोई भी काम पूरा किया जा सकता है। भारतमाला, सागरमाला और उडॉन जैसी योजनाओँ ने ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की खाई को खत्म कर रहा है। अब वह दिन नहीं हैं जब नीतियों की पंगुता की वजह से, लाइसेंस कोटा नियंत्रण की वजह से देश पिछड़ रहा था। भारत अब रोजगार देने वाला देश बन रहा है। एक साथ मिलकर आपसी विश्वास के दम पर देश को सतत विकास की ओर हम बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+