Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया हलवा सेरेमनी से बजट का शुभारंभ

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले आज हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया।

Union Budget 2023 Halwa Ceremony held at Finance Ministry Union Finance Minister Nirmala Sitharaman

आम बजट 2023-24 के लिए हलवा सेरेमनी आज गुरुवार को आयोजन किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को हलवा खिलाकर बजट को अंतिम रूप देंने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस सेरेमनी में भारत सरकार के वित्त राजमंत्री डॉ.भागवत किशनराव कराड भी मौजूद रहे। हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय की एक पुरानी रस्म है, जो हर साल बजट की छपाई से पहले मनाई जाती है।

हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से पहले की जाने वाली काफी पुरानी परंपरा है। जो कई दशकों से चली आ रही है। इस बार हलवा सेरेमनी को गुरुवार 26 जनवरी को आयोजित किया गया। हलवा सेरेमनी के दौरान वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। ये हलवा वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को बांटा जाता है। बजट के काम में जुटने से पहले सबका मुंह मीठा किया जाता है।

बजट प्रेस में होती है हलवा सेरेमनी

नार्थ ब्लॉक में जहां वित्त मंत्रालय है, उसके नीचे बेसमेंट में बजट प्रेस है। इसी बजट प्रेस में हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। हलवा सेरेमनी के बाद बजट के छपाई शुरू होती है। हलवा सेरेमनी के बाद बजट निर्माण में लगे सभी कर्मचारी इस बेसमेंट में ही रहते हैं। यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहना होगा। वह अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर सकते।

बजट पेश होने तक कर्मचारी मंत्रालय के अंदर ही रहते हैं

ये कर्मचारी वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद ही बाहर निकलते हैं। ऐसा इसलिए होता है, जिससे बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक ना होने पाए। मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक में मोबाइल नेटवर्क जैमर लगा दिया जाता है। अगर किसी कर्मचारी के घर पर कोई आपातकाल स्थिति हो जाती है, तो उसके घर वाले मंत्रालय के लैंडलाइन फोन पर संपर्क कर सकते हैं, इस दौरान परिजनों के साथ हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जाता है।

पिछले साल पहली बार बजट पेश होने से पहले हर साल परंपरागत तौर पर मनाई जाने वाली हलवा सेरेमनी नहीं मनाई गई थी। इसकी जगह कर्मचारियों में मिठाई बांटी गई थी। परंपरा में बदलाव कोरोना के दिशानिर्देशों के कारण किया गया था। बजट 1 फरवरी 2023 को पेशन होना है। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+