शेयर बाजार पर कैसे असर डालेगा 2018 का केंद्रीय बजट?

नई दिल्ली। जनवरी के आखिर में बजट सत्र शुरू हो जाएगा और अगले महीने संसद में 2018 का यूनियन बजट पेश होगा। बजट पर देशभर के लोगों की तरह एक्विटी मार्किट की भी निगाहें रहेंगी। ऐसे में इसको लेकर कयास शुरू हो गए हैं कि बजट का शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा। अगर बीते कुछ सालों के आंकडों को निकाला जाए तो ये साफ नजर आता है कि बजट का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ता रहा है। बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में उछाल देखने को मिलता रहा है, ऐसे में इस बार भी इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।

शेयर बाजार में बजट से पहले गिरावट, पेश होने के बाद आता है उछाल

शेयर बाजार में बजट से पहले गिरावट, पेश होने के बाद आता है उछाल

शेयर बाजार के आंकड़ों कहते हैं कि केंद्रीय बजट के बाद के महीने में सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी उछाल लेते हैं। आंकड़े को देखें तो बीते 9 केन्द्रीय बजटों के बाद के महीनों में 6 बार सेसेक्स और निफ्टी उछाल ले चुके हैं। हालांकि देखने में ये भी आया है कि बजट से पहले के महीने में सेसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज होती है।

लुभावना हो सकता है बजट

लुभावना हो सकता है बजट

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है इस बजट में सरकार का फोकस आम आदमी को कई मोर्चों पर राहत देने पर हो सकता है। खबरें हैं कि बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली जीएसटी और इनकम टैक्स स्लैब घटाने जैसी घोषणाएं कर सकत हैं। वहीं नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने 2018-19 के लिए पेश होने वाले आम बजट के लोकलुभावन होने की संभावना को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी भी लोकलुभावन बजट की इजाजत नहीं दी है। बजट में अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए फैसले होंगे।

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

संसद का बजट सत्र इस बार 29 जनवरी से 9 फरवरी तक और 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया है कि बजट सत्र दो भागों में बुलाया जाएगा। बजट का पहला सेशन 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली साल 2018-19 के वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे। बजट का दूसरा सेशन 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

अब तक सरकार बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी हुआ करती थी और रेल बजट अलग से पेश किया जाता था। पिछले साल रेल और आम बजट को एकसाथ पेश करने के बाद अब इस साल आम बजट को भी 1 फरवरी को ही पेश कर दिया जाएगा। मोदी सरकार ने साल 2017 में चलन को बदलते हुए बजट की तारीख 1 फरवरी कर दी और रेल बजट को मुख्य बजट में शामिल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+