Budget 2018: जेटली के पिटारे से किसानों के लिए निकली सौगात
Recommended Video

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश के वित्तीय वर्ष साल 2018-2019 के लिए बजट पेश किया। इस दौरान किसानों के लिए सरकार की ओर से बड़े ऐलान किए गए। जेटली ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे। उन्होंने कहा कि 27.5 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ है। जेटली ने ऐलान किया है कि खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना ज्यादा दिया जाएगा। ग्रामीणों के लिए नया बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान भी किया गया। जेटली ने कहा कि 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। वहीं अब पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

ऐलान किया गया है कि मछली और पशुपालन के लिए दो नए फंड बनाए जाएंगे। जेटली ने कहा कि खेती के कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं जो किसान आलू,टमाटर और प्याज की खेती करते हैं उनके लिए 500 करोड़ रुपए का फंड बनाया जाएगा।
जेटली ने कहा कि 1200 करोड़ रुपये के साथ राष्ट्रीय बांस मिशन का पुनर्गठन शुरू करने का प्रस्ताव, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्र को 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जेटली ने कहा कि ऑपरेशन फ्लड की तर्ज पर किसानों के लिए ऑपरेशन ग्रीन शुरु किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कृषि बाजारों के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये के कोष के साथ कृषि-मार्केट विकास कोष की स्थापना की जाएगी। जेटली ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण चिंता का एक कारण है, हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली NCT को समर्थन देने के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी और फसल के अवशेष के प्रबंधन के लिए मशीनरी पर सब्सिडी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications