आम बजट 2016: 20 शिक्षण संस्थान विश्व स्तरीय बनेंगे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एनडीए सरकार का दूसरा पूर्ण बजट संसद में पेश किया। अरुण जेटली तीसरी बार बजट पेश कर रहे हैं। बजट में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। जेटली ने 20 शिक्षण संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने का ऐलान किया। आम बजट 2016: सिगरेट, सिगार और गुटखा हुआ महंगा

जेटली ने अपने बजट में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के आरंभिक पूंजी आधार के साथ उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (हेफा) स्थापित करने का फैसला लिया गया है। विश्वस्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के तौर पर उभरने के लिए 10 सार्वजनिक एवं 10 निजी संस्थाओं को समर्थ बनाया जाएगा। जानिए क्या खास है इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र में:
- शेष जिलों में अगले 2 वर्षों में 62 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे
- सरकार ने अगले दो वर्षों में शेष जिलों में 62 नए नवोदय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव किया है।
- सरकार का ध्यान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित है।
- जेटली ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत बड़ा आवंटन किया जाएगा।
- विश्वस्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के तौर पर उभरने में सहायता देने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को सशक्त बनाना सरकार की वचनबद्धता है।
- 10 सार्वजनिक एवं 10 निजी संस्थाओं को एक समर्थकारी विनियामक संरचना उपलब्ध करायी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications