Uniform Civil Code: राजनीति में धार्मिक गुरुओं को शामिल करने को लेकर केंद्र पर भड़के केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने केंद्र सरकार पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजनीति में धार्मिक गुरुआओं को शामिल करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह राजनीति में धार्मिक गुरुओं को शामिल कर रही है। दरअसल जिस तरह से लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर धर्मगुरुओं से उनकी राय मांगी है, उसपर केसीआर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
केसीआर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आखिर कहां से ये लोग धर्म गुरुओं को राजनीति में लेकर आ रहे हैं। धर्म गुरुओं को मठ चलाने चाहिए, पूजा करनी चाहिए। ये लोग इसमे हस्तक्षेप करके हंगामा कर रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को लॉ कमीशन ने यूनिइफॉर्म सिविल कोड को लेकर लोगों से उनकी राय मांगना शुरू किया है, इसमे इससे जुड़े तमाम पक्षों से उनकी राय मांगी गई है। इसमे आम जनता, धार्मिक संगठन के लोग भी शामिल हैं।
इससे पहले 21वीं लॉ कमीशन जिसका कार्यकाल अगस्त 2018 को खत्म हुआ था उसने इस मुद्दे की समीक्षा की थी और अलग-अलग पक्षों से उनकी राय दो मौकों पर मांगी थी। इसके बाद 2018 में फैमिली लॉ में सुधार का पेपर जमा किया गया था। इस कमीशन को तीन साल का अतिरिक्त कार्यकाल विस्तार दिया गया था। जिसके बाद पैनल ने फिर से इसपर अपना परीक्षण शुरू कर दिया।
पैनल की ओर से कहा गया है कि 22वें लॉ कमीशन ने फैसला लिया है कि वह एक बार फिर से अलग-अलग पक्षों से उनकी इस मसले पर राय लेगा, इसमे बड़े धार्मिक संगठन भी शामिल होंगे। जो लोग अपनी राय इसपर देना चाहते हैं, वह 30 दिन के भीतर अपनी राय लॉ कमीशन को दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कमीशन व्यक्तिगत और संगठन के लोगो के साथ चर्चा और बातचीत के लिए बुला सकता है
यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करें तो यह देश के हर नागरिक के लिए धर्म के आधारा पर समान कानून की बात करता है। इस कोड को लागू करने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल है। भाजपा ने कर्नाटक में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का लोगों से वादा किया था।












Click it and Unblock the Notifications