नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस में 25 लाख की लूट
नई दिल्ली। नई दिल्ली से भागलपुर जा रही 12350 नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस में 25 लाख रुपए, गहने और मोबाइल लूट की खबर है। जानकारी के मुताबिक डकैतों ने इस घटना को धनौरी-कजरा के बीच ट्रेन को रोकर अंजाम दिया। ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं के गहने उतरवा लिए। दर्जनों मोबाइल और यात्रियों की नकदी समेत करीब 25 लाख रुपए लूट लिए।

इस संबंध में पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन रात करीब 9 बजे किऊल स्टेशन से धनौरी पहुंची। इसी बीच डकौते ने वैक्यूम कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद 8 से 10 की संख्या में हथियार लिए हुए बदमाश ट्रेन में चढ़ गए। इसके बाद एक-एक कर यात्रियों के साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी।
हथियार देख यात्रियों ने भी विरोध नहीं किया और बदमाश डकैती को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि खबर यह भी है कि बदमाशों ने विरोध करने वाले कुछ यात्रियों पर चाकू से हमला भी किया है। लेकिन आधिकारिक रूप से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications