गडकरी का विवादित बयान, कहा-एक बार कर्ज नहीं लौटा पाने वाले 'माल्याजी' को चोर कहना गलत

Recommended Video

    Vijay Mallya को Thief कहने पर Nitin Gadkari को क्यों हुआ दर्द, कहा- चोर कहना गलत | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के बारे में ऐसा कुछ कहा है जिस पर बवाल मचना तय है, टाइम्स ग्रुप के आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि एक बार कर्ज नहीं चुका पाने वाले 'विजय माल्याजी' को चोर कहना सही नहीं है, उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे उद्योगपति का चार दशक तक ठीक समय पर कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड रहा है इसलिए एक बार अगर कर्ज नहीं चुका पाए तो उसके लिए चोर जैसे शब्दों का प्रयोग होना अनुचित है।

    एक बार में वो डिफॉल्ट हो गया...तो तुरंत सब फ्रॉड हो गया?

    एक बार में वो डिफॉल्ट हो गया...तो तुरंत सब फ्रॉड हो गया?

    गडकरी ने कहा कि 40 साल माल्या नियमित भुगतान करता रहा था, 40 साल बाद जब वो एविएशन में गया, तो क्या वो चोर हो गया, जो पचास साल ब्याज भरता है वो ठीक है, पर एक बार में वो डिफॉल्ट हो गया...तो तुरंत सब फ्रॉड हो गया? ये मानसिकता ठीक नहीं है। अरे कारोबार में ऊपर-नीच होता रहता है अगर कोई इस समस्या से जूझ रहा है तो उसकी मदद करनी चाहिए।

    'धोखाधड़ी की है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए'

    'धोखाधड़ी की है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए'

    यदि नीरव मोदी या विजय माल्याजी ने वित्तीय धोखाधड़ी की है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई परेशानी में आता है और हम उसपर धोखेबाज का लेबल दे देते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था प्रगति नहीं कर सकती।

    माल्या पर धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग

    माल्या पर धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग

    हालांकि गडकरी ने ये स्पष्ट किया कि उनका माल्या के साथ किसी तरह का कारोबारी लेनदेन नहीं है, हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत ने माल्या को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है, माल्या पर कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+