रंगदारी मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
Chhota Rajan Extortion Case: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने रंगदारी मामले में दोषी करार दिया है। साथ ही सोमवार को उसे दो साल की सजा भी सुनाई गई। वैसे तो ये मामला पांच साल पुराना है, लेकिन सालभर पहले ही इसे सीबीआई (CBI) को सौंपा गया था। लंबी पड़ताल के बाद सीबीआई ने छोटा राजन के खिलाफ कई अहम सबूत इकट्ठा किए। डॉन के अलावा उसके तीन गर्गों को भी दोषी माना गया है। साथ ही उन्हें भी दो-दो साल की सजा सुनाई गई।

दरअसल सीबीआई को अक्टूबर 2019 में छोटा राजन से जुड़े पांच केस सौंपे गए थे। इसमें दो केस तो उसके शुरुआती दिनों के थे, जब वो गैंगस्टर राजन नायर के साथ शराब की तस्करी करता था। इसके अलावा इसमें एक केस रंगदारी का था। सीबीआई के मुताबिक 2015 में छोटा राजन ने मुंबई के बिल्डर नंदू वाजेकर को धमकी देकर उससे 26 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में सोमवार को मुंबई स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने छोटा राजन, सुरेश शिंदे, लक्ष्मण निकम उर्फ दादया सुमित और विजय मात्रे को दो-दो साल की सजा सुनाई। वैसे रंगदारी का ये चौथा मामला है, जिसमें छोटा राजन दोषी पाया गया है।
सीबीआई की जांच में पता चला कि छोटा राजन ने पनवेल स्थित बिल्डर नंदू के ऑफिस में अपने गुर्गों को भेजा भी था। बतौर सबूत सीबीआई ने ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज को कोर्ट में फेश किया। इसके अलावा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कोर्ट के सामने रखी गई, जिसमें छोटा राजन खुद बिल्डर को धमकी दे रहा था। वहीं केस में एक आरोपी ठक्कर की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, वो लंबे वक्त से ही फरार चल रहा है। इससे पहले अगस्त 2019 में मुंबई की मकोका कोर्ट ने राजन को बीआर शेट्टी शूटआउट मामले में दोषी करार देते हुए 8 साल की सजा सुनाई थी। शेट्टी पेशे से व्यापारी थे, राजन गैंग ने 2012 में मुंबई में उनकी हत्या कर दी थी।
-
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications