अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: 'यह जीत हमारे उभरते पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता', PM मोदी ने की तारीफ

under-20 world wrestling championship, PM Modi womens wrestler, womens wrestler team, Sports Modi Wrestler, Wrestler News, antim panghal wins gold, अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, पीएम मोदी महिला पहलवान, महिला पहलवान टी

Under-20 World Wrestling Championship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान टीम की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने इस अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार खिताबी जीत की तारीफ करते हुए इसे बड़ी जीत बताया है।

जॉर्डन में आयोजित हो रही अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघल ने इतिहास रचते हुए देश का मान बढ़ाया है।

Under-20 World Wrestling Championship

पंघल कुश्ती की ऐसी पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में लगातार 2 बार स्वर्ण पदक जीता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए सभी महिला पहलवानों की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारतीय महिला पहलवानों की शानदार जीत। हमारी टीम ने तीन स्वर्ण सहित सात पदकों के साथ अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अंडर- 20 विश्व चैम्पियनशिप 2023 में महिला कुश्ती टीम खिताब जीता।"

इसी के साथ पीएम ने कहा अंतिम पंघाल का प्रदर्शन यादगार था, क्योंकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा और दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

अपने बझाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत हमारे उभरते पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है।

जानिए किस-किस ने जीता पदक

आपको बता दें कि अंतिम पंघाल ने जहां दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतकर इतिहास रचा है। वहीं सविता ने भी 62 किलोवर्ग में खिताब जीता और भारतीय महिला टीम ने इस खेल के इतिहास में पहली बार विश्व चैम्पियनशिप टीम खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा प्रिया मलिक ने बृहस्पतिवार को 76 किलोवर्ग में खिताब जीता था। भारत के सात पहलवानों ने इस बार पदक जीता है, जिनमें तीन स्वर्ण शामिल हैं। अंतिम कुंडू ने रजत के अलावा रीना , आरजू और हर्षिता ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+