VIDEO: 'बदन पर सितारे लपेटे हुए...' गाने पर महिला साथ डांस कर रहे थे अंकल, कैमरे के सामने निकली जान

नई दिल्ली: बड़े बुजुर्गों से आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि 'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं', अब इसका साफ उदाहरण देखने को मिला है। एक पार्टी में एक बुजुर्ग डांस कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी जान चली गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)

स्टेप देखकर सब हैरान

स्टेप देखकर सब हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह में डीजे वाला 'बदन पर सितारे लपेटे हुए...' गाना बजा रहा था। तभी एक बुजुर्ग स्टेज के पास पहुंचे और परिवार की महिलाओं के साथ डांस करने लगे। इस उम्र में भी उनके डांस स्टेप देखकर सभी हैरान थे। साथ ही सब इस डांस को अपने कैमरे में कैद करने लगे।

बैठते ही हुए बेसुध

बैठते ही हुए बेसुध

कुछ देर डांस करने के बाद बुजुर्ग के एक्सप्रेशन बदलने शुरू हुए। महिलाएं तो डांस करती रहीं, लेकिन वो पीछे बने स्टेज पर जाकर बैठ गए। लोगों को लगा कि थकान की वजह से वो रेस्ट कर रहे, लेकिन कुछ ही सेकेंड में वो पीछे की तरफ गिर पड़े। इसके बाद सभी लोग उनकी ओर भागे। वैसे तो आगे क्या हुआ ये नहीं दिखाया गया, लेकिन वीडियो पर लिखा था कि मौत का कोई टाइम नहीं होता।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

ये वीडियो कहां का है ये नहीं पता, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस घटना से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। सभी को दिल खोलकर जीना चाहिए, क्योंकि मौत कब आ जाए किसी को पता नहीं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि उम्र बढ़ने पर हमें ज्यादा सावधानियां बरतनी चाहिए, वर्ना उसके परिणाम बुरे हो सकते हैं।

डांस करते-करते युवक का हुआ निधन

डांस करते-करते युवक का हुआ निधन

जनवरी 2022 में ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आया था, जहां पर शाहपुर इलाके में अनंतलाल उइके के कजिन की शादी थी। इसी दौरान 'एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे...' गाना बजा और अनंतलाल जमकर नाचने लगा। कुछ देर बाद वो डीजे के प्लोर पर गिर गया, लोग उसे डांस स्टेप समझते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि वो बेसुध हो गया। आनन-फानन में उसको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+