स्कूट में पानी भर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की बुझा रहे प्यास, अंकल की नेकी जीत रहा लोगों का दिल, Video
Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो दिल को छू लेते हैं। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह वीडियो बेंगलुरु का है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबलों को पानी बांट रहे हैं। यह एक दिन का काम नहीं है, बल्कि वो रोजाना पानी बांटते हैं। इस वीडियो को बेंगलुरु पुलिस ने अपने ट्विटर (एक्स) पर साझा किया है।

जमकर प्यार लुटा रहे लोग
यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। दिल को छू लेने वाले वीडियो को कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लोग इस वीडियो पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं एक्टिवा चलाने वाले इस अंकल का नाम नहीं जानता, लेकिन मैं उनका काम जानता हूं। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को पानी देना उनका दैनिक कर्तव्य है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।
वीडियो में देखा जा रहा है कि वह शुरुआत में सड़क किनारे अपना स्कूटर रोकता है और अपने बैग से पानी की बोतलें निकालता है। फिर वह इन बोतलों को गर्मी में काम कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबलों को देता है।
इस पोस्ट को 31 मार्च को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पोस्ट को करीब 2000 लाइक्स भी मिले हैं और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- 'I LOVE YOU रोहित शर्मा...', जानिए आखिर किसने 'हिटमैन' पर दिल खोलकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications