आदिवासियों को 'बेवकूफ' कहने वाले Unacademy के एक अन्य टीचर का पुराना Video वायरल, उठने लगे सवाल

Unacademy row old educator Video Viral: अनएकेडमी द्वारा 'शिक्षित उम्मीदवारों' को वोट देने के लिए कहने वाले शिक्षक करण सांगवान को बर्खास्त किए जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। इसी बीच अनएकेडमी के एक अन्य शिक्षक का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अनएकेडमी के एक अन्य शिक्षक का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक ऑनलाइन क्लास में आदिवासियों को 'बेवकूफ' बता रहा है।

Unacademy row old educator Video Viral

एक सोशल मीडिया यूजर ने 14 सेकेंड की क्लिप शेयर करते हुए कहा कि आदिवासियों के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद ये शिक्षक अभी भी Unacademy का हिस्सा बने हुए हैं। यूजर ने सवाल उठाया है कि क्या इस बयान पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

'ट्राइबल के पास दिमाग नहीं होता...'

वायरल क्लिप में दिखने वाले शिक्षक सिद्धार्थ सिंह हैं। वीडियो में शिक्षक सिद्धार्थ सिंह हिंदी में कहते हैं, ''ट्राइबल (आदिवासी) लोग जो होते हैं हमारे, दिमाग तो होता नहीं उनके पास कोई, नहीं उनके पास कोई, तुम्हें पता है, कानून कागज होते हैं जमीन जायदाद के।''

वीडियो पर पहले भी हो चुका है विवाद!

वीडियो पहली बार सितंबर 2021 में सामने आया था और इसकी आलोचना भी की गई थी। विवाद बढ़ने के बाद उस वक्त अनएकेडमी ने इस वीडियो को अपने पेज से हटा दिया था। फर्म ने भी एक बयान जारी कर टिप्पणियों पर खेद व्यक्त भी किया था।

फर्म ने बयान में कहा, ''यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि हमारे एक शिक्षक सिद्धार्थ सिंह द्वारा हाल ही में बनाए गए एक वीडियो में उन्होंने जनजातियों के लोगों के खिलाफ भेदभावपूर्ण और आहत करने वाली टिप्पणियां की हैं। इसलिए अनएकेडमी ने आंतरिक आचार संहिता दिशानिर्देशों को ध्यान रखते हुए वीडियो को अपने पेज से हटा दिया है। इसके साथ ही शिक्षक को दंडित भी किया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+